तीन बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी

Share and Enjoy !

Shares

तीन बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी

पत्नी की मौत के बाद काफी परेशान चल रहा था तीन बच्चों का बाप

बठिंडा। वीरवार की सुबह बठिंडा के गांव हमीरगढ़ में एक युवक ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर खुद फंदे से लटककर जान दे दी। एक महीना पहले पत्नी का निधन होने के बाद से युवक काफी परेशान चल रहा था। 35 साल के बेअंत सिंह रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। उसके तीन बच्चे हैं। एक महीना पहले कैंसर के कारण उसकी पत्नी लवप्रीत कौर की मौत हो गई थी। उसी दिन से वह परेशान चल रहा था। उसने 8 पेज के सुसाइड नोट में लिखा कि उसके घर और सारे सामान को बेचकर गुरूद्वारा में दान कर दिया जाए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.