ट्यूशन पढऩे गई नाबालिग हो गई किडनैप

Share and Enjoy !

Shares

ट्यूशन पढऩे गई नाबालिग हो गई किडनैप

लुधियाना (राजकुमार साथी)। घर से ट्यूशन पढऩे गई नाबालिग लडक़ी को किसी ने किडनैप कर लिया। लडक़ी के पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ नाबालिग को बहला–फुसलाकर अपहरण करने की शिकायत दर्ज कराई है। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसे शादी का झांसा दे अगवा करने के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि उक्त केस गुरप्रीत नगर निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी घर के नजदीक ही ट्यूशन पढऩे जाती है। 24 अक्टूबर को वो घर से पढऩे के लिए गई मगर वापस नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.