ट्यूशन के नाम पर स्टूडेंट से रेप करता रहा टीचर, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पांच बच्चों के पिता ने किया 13 साल की बच्ची से रेप, गर्भवती होने पर कराया एबार्शन

Share and Enjoy !

Shares

ट्यूशन के नाम पर स्टूडेंट से रेप करता रहा टीचर, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

माछीवाड़ा में पांच बच्चों के पिता ने किया 13 साल की बच्ची से रेप, गर्भवती होने पर कराया एबार्शन

 

लुधियाना (राजकुमार साथी)। नैतिक मूल्यों में लगातार आ रही गिरावट के कारण चरित्रहीनता की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे ही दो मामले लुधियाना जिले में देखने को मिले हैं। जहां एक टीचर ने उसके पास ट्यूशन के लिए आ रही स्टूडेंट से रेप करके उसे गर्भवती बना दिया, वहीं पांच बच्चों का पिता 13 साल की बच्ची से रेप करता रहा और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका एबार्शन करा दिया।

पहली घटना रायकोट के गांव सहबाजपुर की है। यहां लॉकडाऊन के दौरान स्मार्ट फोन नहीं होने के कारण एक नाबालिग लडक़ी टीचर जगजीत सिंह के पास ट्यूशन पढऩे जाती थी। आरोप है कि आरोपी बच्ची को बहला–फुसलाकर उसके साथ रेप करता रहा। पीडि़ता की मां ने पुलिस को बताया कि एक दिन बच्ची के पेट में तेज दर्द हुआ तो वह उसे लेकर अस्पताल चली गई। वहां डॉक्टर ने चेक करके बताया कि वह तीन महीने से गर्भवती है। इस बात का पता चलते ही परिवार में हडक़ंप मच गया। बच्ची से पूछा तो उसने ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर की करतूत का खुलासा कर दिया। रायकोट थाना सदर में तैनात एएसआई मनजीत कौर ने बताया कि शिकायत मिलने पर बच्ची का मेडिकल कराया गया है। उसमें रेप और उसके गर्भवती होने की पुष्टि होने पर आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

दूसरी घटना जिले के कस्बे माछीवाड़ा के गांव की है। यहां पांच बच्चों का पिता 13 साल की बच्ची से लंबे समय से रेप करता आ रहा था। पीडि़ता के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करता है औ्र आरोपी शंकर का उनके घर आना–जाना था। कुछ महीने पहले उसकी बेटी शंकर के घर गई तो उसने डरा–धमकाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद वह लगातार डरा–धमकाकर उसके साथ रेप करता रहा। इस वजह से वह गर्भवती हो गई। इसका पता चलने पर आरोपी शंकर ने उसका गर्भपात (एबार्शन) करवा दिया। इसके बाद बच्ची गुमसुम रहने लगी। जोर देकर पूछने पर उसने आरोपी की करतूत का भंडा फोड़ दिया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.