जठेरे दुग्गला वार्षिक समागम के उपलक्ष्य में प्रभात फेरियों का शुभारंभ 

Share and Enjoy !

Shares
 
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : जठेरे दुग्गलां वैल्फेयर सोसयटी (रजि.) हदियाबाद की ओर से वार्षिक जठेरे पूजन कार्यक्रम 31 मार्च दिन गुरुवार को बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक करवाया जा रहा है। इस संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए सोसायटी के प्रधान जय देव दुग्गल, कोषाध्यक्ष अनूप दुग्गल, सचिव सुनील दुग्गल एवं अनिल भारद्वाज ने बताया कि जठेरे पूजन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में प्रभात फेरियों की श्रृंखला 25 मार्च दिन शुक्रवार से प्रारंभ हो रही है जो कि 29 मार्च तक जारी रहेगी। बुधवार 30 मार्च को प्रात: 8.30 बजे श्री स्वामी शंकरनाथ पर्वत मठ से श्री रामायण जी को मंगल यात्रा के साथ जठेरे दुग्गलां में लाया जाएगा। तत्पश्चात ब्रह्मलीन श्री स्वामी गंगानंद पर्वत जी महाराज के शुभ आशीर्वाद के साथ ब्रह्मचारी दीप चैतन्य जी महाराज उत्तराधिकारी श्री स्वामी शंकरनाथ पर्वत मठ हदियाबाद द्वारा ध्वजारोहण एवं श्री रामचरितमानस अखण्ड पाठ का शुभारंभ होगा। 31 मार्च को प्रात: हवन यज्ञ, श्री रामायण पाठ के भोग के पश्चात प्रवचन एवं वृद्धजन सम्मान, भजन कीर्तन व कार्यक्रम के अंत में भण्डारे का आयोजन होगा। उन्होंने दुग्गल बिरादरी एवं भारद्वाज बिरादरी के समूह परिवारों से पुरजोर अपील कर कहा कि प्रभात फेरियों तथा वार्षिक वृद्धजन पूजन समागम में शामिल होकर दिवंगत वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.