चोर ने 10 मिनट में ही गायब कर दी पत्रकार की बाइक

Share and Enjoy !

Shares

चोर ने 10 मिनट में ही गायब कर दी पत्रकार की बाइक

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। अज्ञात चोर ने 10 मिनट के भीतर ही पत्रकार की बाइक गायब कर दी। सीसीटीवी में उसकी उसकी फोटो दिखने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। रामशरणजीत सिंह का घर बस अड्डे के पास पानी की टंकी से सटा हुआ है। दोपहर करीब पौने दो बजे उसने अपनी प्लेटिना बाइक नंबर पीबी-02-बीयू-4659 घर के बाहर खड़ी की थी। जब वह दोबारा कहीं जाने के लिए घर से निकले तो बाइक गायब थी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि एक युवक पैदल ही आया और 10 मिनट के भीतर बाइक का लॉक खोलकर उसे लेकर फरार हो गया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.