कैप्टन ने पूछा : ट्रेनें क्यों रोकी, पीयूष गोयल बोले : सुरक्षा की गारंटी दें, तभी चलाई जाएंगी

Share and Enjoy !

Shares

कैप्टन ने पूछा : ट्रेनें क्यों रोकी, पीयूष गोयल बोले : सुरक्षा की गारंटी दें, तभी चलाई जाएंगी

चंडीगढ़। रेलवे ने पंजाब में मालगाडिय़ों का संचालन फिर बंद कर दिया है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर ट्रेनों की बहाली की मांग की। सीएम ने कहा कि सूबे में मालगाडिय़ां न चलाने का फैसला संघर्ष कर रहे किसानों का गुस्सा और बढ़ा सकता है। मालगाडिय़ां नहीं चलने के कारण पंजाब के साथ-साथ जेएंडके, लेह व लद्दाख को भी जरूरी वस्तुओं की सप्लाई रुकने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। सीएम के निर्देशों पर सीएस विनी महाजन ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से बात की। उन्हें बताया कि सरकार ने रेल रोको आंदोलन खत्म करने और ट्रेनों को बहाल करने के लिए किसानों से बातचीत को 3 मंत्रियों की समिति बनाई है। जहां तक मालगाडिय़ों का संबंध है, सोमवार को कोई भी मुख्य लाइन नहीं रोकी गई और सिर्फ एक लाइन रोकी गई है, जो प्राइवेट थर्मल प्लांट तलवंडी साबो को जाती है।

फिर क्यों ट्रेनें बंद की गईं। देर रात रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सीएम के पत्र का जवाब देते कहा पंजाब सरकार रेल स्टाफ की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करे और आंदोलनकारियों को ट्रैक खाली करने को कहें, ताकि रेल सेवाओं की बहाली बिना किसी रुकावट के हो सके। पंजाब सरकार की अपील के बाद 22 अक्टूबर से किसान कुछ शर्तों के साथ मालगाडिय़ों को चलाने के लिए राजी हुए थे। लेकिन 23 अक्टूबर को कुछ ट्रेनों को जबरन रोककर सामान की जांच किए जाने के बाद ड्राइवरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी, इसके बाद रेलवे ने कहा था कि जब तक पूरी क्लीयरेंस नहीं मिलती मालगाडिय़ां नहीं चलाई जाएंगी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.