केंद्रीय मंत्री की कार पलटी, पत्नी व पीए की मौत, मंत्री घायल

Share and Enjoy !

Shares

केंद्रीय मंत्री की कार पलटी, पत्नी व पीए की मौत, मंत्री घायल

लुधियाना (राजकुमार साथी)। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक की कार पलटने से उनकी पत्नी विजया और पीए की मौत हो गई है। जबकि मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार मंत्री अपनी पत्नी व पीए दीपक के साथ कर्नाटक के धार्मिक स्थल पर माथा टेककर वापस गोवा लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तरी कन्नड़ जिले के अंकोला के पास यह हादसा हो गया। सभी लोगों को उत्तरी कन्नड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी पत्नी विजया नाइक की मौत हो गई। इलाज के बाद श्रीपद नाइक की हालत स्थिर बताई गई है।

देर रात उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात करके नाइक का उचित इलाज सुनिश्चित करने को कहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गोवा के मुख्यमंत्री से बात की है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने हादसे पर दुख जताया है और नाइक की पत्नी की मौत पर गंभीर संवेदना व्यक्त की है। येदियुरप्पा ने ट्वीट कर नाइक के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। 

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.