किसानों व भाजपाइयों में टकराव, पुलिस ने मुश्किल से संभाला मामला

Share and Enjoy !

Shares

किसानों व भाजपाइयों में टकराव, पुलिस ने मुश्किल से संभाला मामला

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। नगर कौंसिल चुनावों को लेकर यहां चल रही भाजपा की बैठक का पता चलते ही किसान नेता विरोध करने आ पहुंचे। किसानों वे मीटिंग स्थल के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके साथ ही भाजपाई भी किसानों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। किसानों व भाजपाइयों के टकराव का पता चलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी रविन्द्र सिंह, डीएसपी सुखविंदरपाल सिंह और एसएचओ हरचंद सिंह ने दोनों गुटों को समझाते हुए स्थिति को संभाला।

एक तरफ पुलिस टीम ने जहां भाजपा नेताओं को समझा बुझा कर कार्यक्रम को बंद करवाया तो, दूसरी तरफ सिख और किसान संगठन के सदस्यों को भी समझाकर मौके से वापस भेजा। सिख और किसान संगठनों के सदस्यों का कहना था कि देश का अन्नदाता अपने अधिकारों के लिए सडक़ों पर धक्के खा रहा है और भाजपा चुनावों के नाम पर अपने कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

 

वह भाजपा को चुनाव नहीं लडऩे देंगे और न ही कोई कार्यक्रम आयोजित करने देंगे। वहीं मीटिंग में विशेष रूप से पहुंचे भाजपा के चुनाव आब्जर्वर केवल कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक भारत देश में चुनाव लडऩा सभी का अधिकार है। भाजपा हमेशा से ही किसानों के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।

भाजपा पंजाब कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को चुनाव लडऩे से रोकना लोकतंत्र की हत्या करना है। ऐसे हथकंडे अपनाकर जो भी लोग भाजपा को रोकना चाहते हैं, वह कभी किसान हो ही नहीं सकते। यह सब अन्य राजनीतिक पार्टियों की एक सोची समझी साजिश है। भाजपा जंडियाला गुरु के 15 वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी और जीत भी हासिल करेगी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.