किसानों ने रोके 26 ट्रक, पुलिस ने दो पर कार्रवाई कर बाकी छोड़े

Share and Enjoy !

Shares

किसानों ने रोके 26 ट्रक, पुलिस ने दो पर कार्रवाई कर बाकी छोड़े

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। निज्जर टोल प्लाजा पर किसान जत्थेबंदियों की ओर से रोके गए 26 ट्रकों में से पुलिस ने दो के खिलाफ कार्रवाई करके बाकी को छोड़ दिया। धान से लदे यह ट्रक उत्तर प्रदेश से आए थे। जत्थेबंदियों का कहना था कि यूपी से एक हजार से 12 सौ रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदकर पंजाब में 18 सौ रुपए के हिसाब से बेचा जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश के साथ–साथ पंजाब के किसानों का शोषण हो रहा है।

जंडियाला के डीएसपी सुखविंदरपाल सिंह और मार्केट कमेटी गहरी मंडी के सचिव अमनदीप सिंह थिंद ने बताया कि इन सभी ट्रकों के कागजात चेक किए गए हैं। एक ट्रक के कागज नहीं थे और एक ट्रक ओवरलोड था। उनके खिलाफ ट्रैफिक नियमों के मुताबिक कार्रवाई की गई है। इन ट्रकों में बासमती धान लदा हुआ था। उधर, धरना दे रहे किसानों के समर्थन में सांसद गुरजीत सिंह औजला भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में वे किसानों के साथ हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.