किसानों के समर्थन में शंभू बार्डर पर पहुंची पंजाब कांग्रेस

Share and Enjoy !

Shares

किसानों के समर्थन में शंभू बार्डर पर पहुंची पंजाब कांग्रेस

चंडीगढ़। किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए पंजाब कांग्रेस के नेता सोमवार को शंभू बार्डर पर धरना देने पहुंचे। धरने का नेतृत्व पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया। विधायक मदद लाल जलालपुर ने कहा कि सभी मंत्रियों व विधायकों को धरने में बुलाया गया है। कांग्रेस चक्का जाम नहीं करेगी। शिअद प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा का कहना है कि अकाली दल के कार्यकर्ता जिलों में दिए जाने वाले ने किसान संगठनों के धरने में शामिल होंगे। आप ने भी अपने कार्यकर्ताओं को किसानों के धरने में शामिल होने के लिए कहा है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने जंतर मंतर पर संसद का शीतकालीन सत्र बुलाए जाने की मांग को लेकर धरना दे रहे पंजाब के कांग्रेस सांसदों से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विरोधी पार्टियों के सवालों का जवाब देने से भाग रही है। यह इतिहास में पहली बार हो रहा है कि संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया जा रहा है और ऐसा करके मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सुनील जाखड़ ने कहा कि अगर संसद में चर्चा ही नहीं करनी तो नया संसद भवन बनाने का भी क्या लाभ। उन्होंने सवाल किया कि जब बिहार चुनाव के दौरान करोना का असर नहीं हुआ तो क्या सिर्फ सांसदों के एकत्र होने भर से करोना कैसे फैल सकता है। जाखड़ ने कहा कि किसान अब केवल तीन कानूनों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि वह देश की सत्ता पर काबिज बुरी सोच के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र सरकार करोड़ों लोगों को भूल कर केवल कुछ कारपोरेट घरानों के हित पूरे करने में लगी हुई है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.