एसएमओ डॉ. माला ने ली प्री-मैच्योर रिटायरमेंट

Share and Enjoy !

Shares

एसएमओ डॉ. माला ने ली प्री–मैच्योर रिटायरमेंट

लुधियाना (राजकुमार साथी)। सिविल अस्पताल के स्थित मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच) की एसएमओ डॉ. मलविंदर कौर माला ने 54 साल की उम्र में प्री मैच्योर रिटायरमेंट ले ली है। उनकी रिटायरमेंट 2024 में होनी थी। लेकिन सेहत समस्याओं के कारण उन्होंने तीन साल पहले ही रिटायरमेंट ले ली। डॉ. माला ने साल 2013 में महिला रोग विशेषज्ञ (गाइनीकोलॉजिस्ट) के तौर पर सिविल हॉस्पिटल में कार्यभार संभाला था। पांच साल तक अस्पताल में सेवाएं देने के बाद वे 2018 में प्रमोशन देकर उन्हें समराला सिविल अस्पताल का एसएमओ बनाया गया था। 2019 में उन्हें वापस सिविल अस्पताल बुलाकर एमसीएच का एसएमओ बना दिया गया। डॉ. माला के पति डॉ. कुलविंदर सिंह भी सिविल अस्पताल के एसएमओ रह चुके हैं। 2015 में एक सप्ताह के भीतर तीन गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के बाद हुई मौत से डॉ. माला चर्चा में रही थीं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.