होटल ग्रैंड अंबेसडर में हुई गुड मार्निंग क्लब की मीटिंग

Share and Enjoy !

Shares
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : गुड मार्निंग क्लब फगवाड़ा की जनरल बॉडी मीटिंग क्लब के प्रधान रमन नेहरा की अध्यक्षता में स्थानीय होटल ग्रैंड अंबेसडर में संपन्न हुई। जिसमें क्लब के चेयरैन मोहिंद्र सेठी, कोषाध्यक्ष राजीव ओहरी के अलावा परमजीत सिंह पम्मी, जुगल किशोर, महिंद्र सिंह, बलविंद्र ठाकुर, मनीष कोहली, हरीश मल्होत्रा, मनीष मल्हन व राकेश दुग्गल शामिल हुए। इस दौरान रमन नेहरा ने कहा कि प्रात:कालीन सैर स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम है। सुबह सूर्य उदय से पहले ताजा हवा में कुछ समय तक लंबी सांस लेना, शरीरिक क्षमता के अनुसार नियमित सैर करना, खुले स्थान पर प्राणायाम करना कई प्रकार की बिमारियों से शरीर को सुरक्षित ही नहीं रखता बल्कि अनेक रोगों को काफी हद तक ठीक भी करता है। उन्होंने सभी फगवाड़ा वासियों से पुरजोर अपील कर कहा कि वे अपनी दिनचर्या में कम से कम सुबह के समय कुछ देर टहलने की आदत अवश्य शामिल करें क्योंकि इससे शरीर में दिनभर चुस्ती बनी रहती है और मन भी प्रसन्न रहता है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.