हुक्काबार जा रही नाबालिग लड़कियां, गिरोह के चंगुल से छूटी लडक़ी ने किया खुलासा

Share and Enjoy !

Shares

हुक्काबार जा रही नाबालिग लड़कियां, गिरोह के चंगुल से छूटी लडक़ी ने किया खुलासा

पुलिस ने लडक़ी के दोस्त पर दर्ज किया अपहरण का केस, नाबालिग युवती को रात डेढ़ बजे ले गया था हुक्का बार

भोपाल। राजधानी में चल रहे हुक्काबार में एक गिरोह नाबालिग लड़कियों को पहुंचाने का काम कर रहा है। इस गिरोह के चंगुल से छूटी एक नाबालिग ने इसका खुलासा किया। पुलिस ने रात डेढ़ बजे उसे हुक्का बार पहुंचाने वाले उसके दोस्त पर अपहरण का केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

माता मंदिर टीटी नगर में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा दसवीं की पढ़ाई करती है। उसके परिजनों ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उनकी बेटी अचानक गायब हो गई। उन्होंने उसे काफी ढूंढा, मगर कुछ पता नहीं चला। उसके डेढ़ घंटे बाद एक कार वे उनकी बेटी घर वापस पहुंची। लडक़ी ने बताया कि कोलार में रहने वाले यश चौधरी के साथ उसकी जान–पहचान है। यश ने उसे रात डेढ़ बजे मिलने के लिए बुलाया था। वह उसे घुमाने के बहाने घर की खिडक़ी से निकाल कर ले गया था। वह उसे हुक्का बार लेकर गया। शनिवार को लडक़ी की मां व उसकी बुआ टीटी नगर थाने में इसकी शिकायत लेकर पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक लडक़ी कई दिनों से उनकी बेटी को बहला–फुसलाकर हुक्का बार ले जाने का काम कर रही थी। आरोपियों ने उसे बड़ी बहन को भी हुक्का बार लाने के लिए दवाब बनाया था। पुलिस ने यश चौधरी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.