हाथी पर चढक़र तेल की बढ़ती कीमतों पर बरसे कांग्रेसी

Share and Enjoy !

Shares

हाथी पर चढक़र तेल की बढ़ती कीमतों पर बरसे कांग्रेसी

लुधियाना (राजकुमार साथी)। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने शहर में कई जगहों पर धरना दिया। वीर पैलेस के सामने दिए गए धरने में साहनेवाल की हल्का इंचार्ज सतविंदर कौर बिट्टी भी शामिल हुई। केके बावा की अगवाई में जगराओं पुल पर धरना दिया गया। हैबोवाल चौक पर मेयर बलकार सिंह संधू व इलाके के पार्षदों ने रोष-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि मोदी सरकार तेल व रसोई गैस की कीमतों को काबू करने में नाकाम रही है। जिसके चलते देश की जनता पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों से ट्रांपोटेशन महंगी होने के कारण हर चीज पर इसका असर पड़ रहा है। जिसके चलते महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेसियों ने हाथी पर चढक़र भी मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.