सिविल अस्पताल की पार्किंग में घूमते रहे कोरोना के दो मरीज

Share and Enjoy !

Shares

सिविल अस्पताल की पार्किंग में घूमते रहे कोरोना के दो मरीज

लुधियाना (राजकुमार साथी)। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिविल अस्पताल की आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो मरीज वीरवार की दोपहर करीब दो बजे अस्पताल के पार्किंग एरिया में घूमते मिले। स्टाफ ने इसकी सूचना सिविल अस्पताल की चौकी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज राजिंदर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचे और दोनों मरीजों को वापस अस्पताल के वार्ड में पहुंचाया। पूछताछ के दौरान दोनों मरीजों ने बताया कि वे जम्मू के रहने वाले हैं।

पिछले हफ्ते वे यहां गुरू अर्जुन देव नगर में रहने वाले रिश्तेदारों से मिलने आए थे। यहां आने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पिछले 5 दिन से वे सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। उन्होंने बताया कि सुबह से वार्ड का स्टाफ उनका टेस्ट कराने से आनाकानी कर रहा है। इसी कारण वे खुद ही अपना टेस्ट कराने के लिए वार्ड से बाहर आए थे।

कोरोना से दो की मौत, 88 पॉजिटिव मिले

कोरोना के चलते वीरवार को दो मरीजों की मौत हो गई। शिमलापुरी निवासी 72 वर्षीय पुुरुष ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ा और डीएमसीएच में दाखिल बस्ती जोधेवाल की 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। दोनों मरीज कोरोना के अलावा डायबिटीज, हारइपरटेंशन व अस्थमा से पीडि़त थे। दूसरी तरफ जिले के अलग अलग इलाकों में रहने वाले 88 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.