सिद्धू आउट, कैप्टन इन : बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक होंगे कैप्टन अमरिंदर

Share and Enjoy !

Shares

सिद्धू आउट, कैप्टन इन : बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक होंगे कैप्टन अमरिंदर

चंडीगढ़। बेलगाम बोली के कारण कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू का नाम बिहार चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में से हटा दिया है। अब पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बिहार में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। बिहार में होने वाले चुनाव का असर पंजाब पर भी पड़ता है, क्योंकि बिहार के लाखों लोग पंजाब में रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान बिहार जाने के लिए निकले मजदूरों के लिए पंजाब सरकार ने रहने से लेकर खाने तक की व्यवस्था की थी। उनके घर जाने तक का किराया भी कांग्रेस ने खुद दिया था। सिद्धू लोकसभा चुनाव में बिहार प्रचार करने गए थे, तब कटिहार में उन्होंने विवादित बयान दे दिया था, जिसके चलते उन पर केस भी दर्ज हुआ था। बिहार पुलिस इसका सम्मन लेकर अमृतसर पहुंची थी, लेकिन सिद्धू के नहीं मिलने पर घर के बाहर नोटिस चिपकाकर लौट गई थी। कहा जा रहा है कि अगर सिद्धू प्रचार करने बिहार जाते तो वह उस केस में फंस सकते थे और कांग्रेस की किरकिरी हो जाती।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.