शिरोमणि साहित्यकार अजय शर्मा की पुस्तक कुमुदिनी का हुआ लोकार्पण

Share and Enjoy !

Shares
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : दोआबा साहित्य एवं कला अकादमी द्वारा गत दिनों एक प्रभावशाली मीटिंग में पंजाब के शिरोमणि साहित्यकार श्री अजय शर्मा द्वारा लिखित नवीनतम उपन्यास कुमुदिनी का लोकार्पण किया गया । अकादमी के अध्यक्ष डा जवाहर धीर की अध्यक्षता में आयोजित एक समारोह में प्रबुद्ध साहित्यकारों  ने कहा कि पंजाब की धरती पर साहित्यकारों द्वारा साहित्य की विभिन्न विधाओं में लिखा जा रहा है, जो प्रसन्नता की बात है ।साहित्य शिरोमणि साहित्यकारों श्री मोहन सपरा एवं श्री तरसेम गुजराल ने अजय शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि इन्होंने चौदह उपन्यास और पांच नाटक लिख कर कीर्तिमान स्थापित किया है ।खुशी की बात है कि देश भर में  इनके उपन्यासों पर अट्ठाईस एम फिल और पांच पी एच डी हो चुकी हैं तथा चार उपन्यास विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में शामिल हैं ।
अकादमी के अध्यक्ष डा जवाहर धीर,अकादमी के संरक्षक टी डी चावला एवं प्रो कैलाश भारद्वाज,डा यश चोपड़ा, राजेश अध्याय, दिलीप पांडेय,रविन्द्र सिंह चोट, मनोज फगवाड़वी,जतिन्द्र गुप्ता  ने अजय शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि दोआबा अकादमी को लोकार्पण का अवसर देकर हमारा मान बढाया है ।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.