शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल करता रहा रेप

Share and Enjoy !

Shares

शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल करता रहा रेप

लुधियाना (राजकुमार साथी)। शहर के न्यू शक्ति नगर इलाके में रहने वाला युवक शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती से रेप करता रहा। उसे ब्लैकमेल करने तथा उसे धमकाकर रखने के लिए आरोपी युवती की अश्लील फोटो खींच कर अपने पास रखी हुई थीं। पांच साल तक उसे इस्तेमाल करने के बाद आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। थाना टिब्बा पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज लिया है। एसआई बलदेव सिंह ने बताया कि इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायत दी है।

जिसमें उसने बताया कि वह पिछले पांच साल से न्यू शक्ति नगर की गली नंबर 3 निवासी रंजीत वर्मा के साथ रिलेशनशिप में है। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसके साथ जबरदस्ती की है। पीडि़त युवती ने बताया कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींचकर अपने पास रखी हुई हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर वह उसे लगातार ब्लैकमेल करता आ रहा है। अब उसने शादी करने से इंकार कर दिया है। जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.