शहीद ऊधम सिंह कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ समिति की अहम बैठक आयोजित

Share and Enjoy !

Shares

लोगोंवाल (जगसीर सिंह) :  शहीद ऊधम सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, महलां में महिला प्रकोष्ठ समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं की सुरक्षा, अधिकारों, महिला सशक्तीकरण और उनकी समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो. राजवीर कौर ग्रेवाल ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में महिला प्रकोष्ठ से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कुलवंत कौर ने कहा कि संस्थान की ओर से छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और सर्वांगीण विकास को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है। इस अवसर पर प्रो. जसप्रीत कौर ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि छात्राओं को बिना किसी झिझक के अपने विचार और समस्याएं साझा करनी चाहिए, ताकि उन्हें समय पर उचित सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके। चेयरमैन स. राओविंदर सिंह और वाइस चेयरमैन स. कौर सिंह दुल्लट ने महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों की सराहना की तथा महिला सशक्तीकरण के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.