लालू की हालत गंभीर, दिल्ली के एम्स में किया भर्ती

Share and Enjoy !

Shares

लालू की हालत गंभीर, दिल्ली के एम्स में किया भर्ती

दिल्ली। गंभीर रूप से बीमार लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें एम्स में लाने के लिए 8 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने फैसला किया है। चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव रांची के रिम्स में भर्ती थे। हालत बिगडऩे पर जेल प्रबंधन के निर्देश पर रिम्स डायरेक्टर की ओर से 8 सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया था, जिसने शनिवार को एम्स भेजे जाने की संस्तुति की। जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शनिवार देर रात तक लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव की अलग-अलग जांच कराई गई थी। जिसमें बिहार के पूर्व सीएम मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की निमोनिया के अलावा बाकी रिपोर्ट सामान्य आईं थीं। जांच में फेफड़े में संक्रमण का पता चला है। बताया गया है कि उनके फेफड़े में पानी भर गया है, जिसे स्वास्थ्य के लिहाज से काफी गंभीर माना जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए उनके बेटे तेजस्वी यादव ने बताया कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव के के चेहरे पर काफी सूजन है।  हालत गंभीर होने की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को ही लालू की पत्नी राबड़ी, बेटी और बेटों ने उनसे मुलाकात की थी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.