
(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र/शाहबाद। रोटरी क्लब शाहाबाद को बैस्ट क्लब इन डिस्ट्रिक अवार्ड की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं, प्रधान राज कुमार गर्ग को बैस्ट प्रेसिडेंट का अवार्ड तथा उन्हें बैस्ट प्रोजेक्टस इन डिस्ट्रिक के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। यह अवाड्र्स डिस्ट्रिक गवर्नर अजय मदान द्वारा डिस्ट्रिक अवार्ड फंक्शन अम्बाला में प्रदान किए गए। समारोह में रोटेरियनस, प्रेसिडेंटस, सक्रेटरीज और डिस्ट्रिक टीम मैम्बरस को उनकी सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब शाहाबाद के सेकरेट्री सुरेश गोगिया को भी बैस्ट सैकरेट्री इन डिस्ट्रिक के अवार्ड और डॉ. आरएस घुम्मन को चेंज मेकर, अस्सिटेंट ट्रेनर आफ इयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ ही डॉ. एसएस आहूजा, महेश गोयल, विरेन्द्र ठकराल, कुलदीप गुप्ता, संदीप गर्ग, प्रितपाल सिंह ढिल्लों और एससी सिंगला को चेंज मेकर अवार्ड से नवाजा गया है। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब शाहाबाद टीम की रोटरी क्लब में सेवाएं देने के लिए बहुत प्रशंसा हुई तथा उन्हें और भी कई अवार्डो से नवाजा गया। प्रधान राज कुमार गर्ग ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी रोटरी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब के सभी सदस्य सभी प्रोजेक्टो को सफल बनाने में पूरा सहयोग करते हैं, जिससे हमारे क्ल्ब को बैस्ट क्लब और अन्य अवार्डों से सम्मानित किया गया है।