मिथुन के बेटे पर रेप और जबरन अबॉर्शन का केस

Share and Enjoy !

Shares

मिथुन के बेटे पर रेप और जबरन अबॉर्शन का केस

मुंबई। अपने समय के प्रसिद्ध एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शादी का झांसा देकर रेप करने और जबरन अबॉर्शन करवाने का केस दर्ज किया गया है। मिथुन की पत्नी योगिता बाली को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है।

फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली एक एक्ट्रेस–मॉडल ने आरोप लगाया कि उसके महाअक्षय के साथ 2015 से रिलेशनशिप में थे। महाअक्षय ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए थे। महाअक्षय पर आरोप है कि उसने पीडि़त को घर बुलाया और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी। इसके बाद बिना सहमति के उसके साथ शारीरक संबंध बनाए और बाद में शादी का झांसा देते रहे। जब वह प्रेगनेंट हो गई तो जबरन दवाई खिलाकर उसका अबॉर्शन करवा दिया। उसकी मां ने भी उसे मामला रफा–दफा करने के लिए धमकाया था। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दयानंद बांगर ने बताया कि महाअक्षय और उनकी मां के खिलाफ धारा 376 (2) (हृ) (एक ही महिला से बार–बार बलात्कार करना), 328 (जहर देकर या दूसरे तरीके से चोट पहुंचाना), 417 (धोखाधड़ी), 506 (धमकी देना), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) और धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह एफआईआर दिल्ली की अदालत के एक आदेश के बाद मुंबई में दर्ज की गई है

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.