माँ चिन्तपुर्णी निष्काम चैरीटेबल सोसायटी की ओर से 44वां मासिक राशन वितरण समारोह आयोजित

Share and Enjoy !

Shares

फगवाड़ा (शिव कौड़ा) माँ चिन्तपुर्णी निष्काम चैरीटेबल सोसायटी गुरु नानक पुरा फगवाड़ा की ओर से 44वें मासिक राशन वितरण समारोह का आयोजन सोसायटी के प्रधान देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान 11 गरीब जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन वितरित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवक एवं खत्री अरोड़ वैल्फेयर बोर्ड पंजाब के सदस्य श्री रमन नेहरा शामिल हुए। उनके साथ आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम के जिला प्रधान श्री चन्द्रशेखर खुल्लर भी थे। मुख्य अतिथि रमन नेहरा ने रिबन काट कर समारोह का रस्मी उद्घाटन करने के पश्चात जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण करते हुए सोसायटी के इस प्रोजैक्ट की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की हर संभव सेवा सहायता करना सभी का नैतिक कत्र्वय है। हम सभी को अपनी नेक कमाई में से कुछ हिस्सा निकाल कर दीन दुखियों तथा जरूरतमंदों की सेवा सहायता पर खर्च करना चाहिए। दीन-दुखियों का आशीर्वाद परमात्मा की कृपा बनकर बरसता है। इस दौरान सोसायटी की ओर से रमन नेहरा को सम्मानित भी किया गया। अंत में प्रधान देवेन्द्र जोशी ने सभी गणमान्यों का पधारने के लिए आभार प्रकट किया। समारोह के दौरान जय मां शेरांवाली धार्मिक कमेटी के प्रधान श्री शीतल कोहली, बृजमोहन पुरी, विपन अरोड़ा, ब्लड बैंक के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्तरा, डा.यश चोपड़ा, मीना शर्मा, कुलदीप सिंह समरा, डा. बृजेश कुमार मुन्ना, राजकुमार कन्नौजिया, बलजीत राय रिक्का, जी.एस. बख्शी, तारा चंद चुंबर, एस.पी. बसरा,सतीश बग्गा, सुरिन्द्र कुमार, सुधीर शर्मा, अनूप दुग्गल आदि उपस्थित थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.