मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री बोलीं : सारे आतंकवादी मदरसों में पले बढ़े हैं

Share and Enjoy !

Shares

मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री बोलीं : सारे आतंकवादी मदरसों में पले बढ़े हैं

भोपाल। मध्य प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के बीच सत्ता और विपक्ष के नेता विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे। अब राज्य की संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि सभी आतंकवादी मदरसों में पले–बढ़े हैं और इन्होंने जम्मू–कशमीर को भी आतंकवाद की फैक्टरी बना दिया है।

उषा ठाकुर ने कहा- असम ने मदरसे बंद करके दिखा दिया है कि राष्ट्रवाद में बाधा डालने वाली चीजें राष्ट्रहित में बंद होनी चाहिए। मदरसों को मिलने वाली सरकारी मदद बंद होनी चाहिए। अगर कोई निजी तौर पर अपने धार्मिक संस्कार किसी को देना चाहता है तो संविधान उसे इसकी इजाजत देता है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.