मंदबुद्धि महिला ने दिया बच्ची को जन्म, रेप की आशंका, प्रसव पीड़ा से सडक़ पर तडफ़ रही महिला को पुलिस ने पहुंचाया था अस्पताल

Share and Enjoy !

Shares

मंदबुद्धि महिला ने दिया बच्ची को जन्म

रेप की आशंका, प्रसव पीड़ा से सडक़ पर तडफ़ रही महिला को पुलिस ने पहुंचाया था अस्पताल

लखनऊ। सडक़ों पर घूमने वाली मंदबुद्धि महिला ने लोहिया अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। सडक़ पर जब वह प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी तो पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस को उसके साथ रेप किए जाने की आशंका है। एसके निषाद नाम के राहगीर ने पुलिस को महिला की सूचना दी थी। डॉक्टर के मुताबिक महिला और बच्चा दोनों सही–सलामत हैं। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह कई दिन से चिनहट इलाके में सडक़ पर घूमती हुई देखी जा रही थी। महिला कौन है, कहां रहती है, इसका पता नहीं चल सका है। उधर, लोगों में चर्चा है कि कहीं महिला को किसी ने अपनी हवस का शिकार तो नहीं बनाया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.