मंगलवार को भारत बंद, सरकार अलर्ट, राज्यों को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Share and Enjoy !

Shares

मंगलवार को भारत बंद, सरकार अलर्ट, राज्यों को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

लुधियाना (राजकुमार साथी)। किसान संगठनों की ओर से 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। इस दौरान शांति बनाए रखने के लिए केंद्र ने सभी राज्य सरकारों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा–निर्देश में कहा गया कि राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक  कोरोना से बचाव को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करें। प्रदर्शनों के दौरान शारीरिक दूरी बरकरार रखी जाए। भारत बंद के दौरान शांति बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए जाएं। कांग्रेस, राकांपा, द्रमुक, सपा, टीआरएस और वामपंथी दलों जैसी बड़ी पार्टियों ने भारत बंद का समर्थन किया है। सरकार किसान नेताओं के साथ पांच दौर की बातचीत कर चुकी है, लेकिन आंदोलन खत्म नहीं हो पाया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.