भारत बंद को टीआरएस, टीएमसी के बाद कांग्रेस का भी समर्थन

Share and Enjoy !

Shares

भारत बंद को टीआरएस, टीएमसी के बाद कांग्रेस का भी समर्थन

नई दिल्ली। किसानों की ओर से खेती कानूनों के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के बीच 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद का समर्थन टीआरएस और टीएमसी के बाद अब कांग्रेस ने भी कर दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करने का फैसला किया है। हम अपने पार्टी कार्यालयों पर प्रदर्शन का सहयोग करेंगे। यह किसानों को राहुल गांधी के समर्थन को मजबूत करने वाला कदम होगा।

हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदर्शन सफल रहे। पंजाबी सिंगर–एक्टर दिलजीत दोसांझ द्वारा किसानों को एक करोड़ रुपए की मदद देने की खबर सामने आई है। पंजाबी सिंगर सिंगा ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि किसानों को गर्म कपड़े मुहैया कराने के लिए दिलजीत ने एक करोड़ रुपए दिए हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस चीफ के. चंद्रशेखर राव ने किसान आंदोलन के समर्थन की बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 8 दिसंबर को होने वाले भारत बंद में किसानों को पूरा समर्थन देगी। इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार हर कदम पर किसानों के साथ है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.