भाजपा नेता के घर दल खालसा ने फेंका गोबर

Share and Enjoy !

Shares

भाजपा नेता के घर दल खालसा ने फेंका गोबर

होशियारपुर। खेती कानूनों के विरोध में दल खालसा से जुड़े लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद के घर के बाहर गोबर फेंक दिया। घटना पर नाराजगी जताते हुए तीक्ष्ण सूद ने कहा कि उन्होंने पहले ही आशंका जताई थी कि उनके घर के बाहर कुछ लोग ऐसा कर सकते हैं, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 

पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसे लोग गुंडागर्दी कर किसान आंदोलन को बदनाम कर रहे हैं। इन लोगों पर पर्चा दर्ज होना चाहिए। भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम का कहना है कि कांग्रेस किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर भाजपा पर निशाना साध रही है, लेकिन किसानों को अब समझ आने लगा है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.