भाजपा के यशवंत सिन्हा टीएमसी में शामिल

Share and Enjoy !

Shares

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव जीतकर वहां सरकार बनाने के लिए भाजपा हर हथकंडा अपना रही है। इसी के चलते पिछले दो महीनों से भाजपा सत्ता पक्ष में बैठे कई विधायकों व टीएमसी के नेताओं को अपने पाले में कर चुकी है। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी भाजपा के कैंप में शामिल हो चुके हैं। मकसद केवल एक ही है, किसी भी तरह से वेस्ट बंगाल में भाजपा की सरकार बनाना। तीन दिन पहले जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्ज्री पर हमले के चलते राजनीति गर्माई रही, वहीं अब भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने टीएमसी में शामिल होकर हलचल मचा दी है। यशवंत सिन्हा टीएमसी भवन पहुंचे और  तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.