ब्रह्मोस ने पार की दूसरी स्टेज, अरब सागर मनें टारगेट पर लगाया स्टीक निशाना

Share and Enjoy !

Shares

ब्रह्मोस ने पार की दूसरी स्टेज, अरब सागर मनें टारगेट पर लगाया स्टीक निशाना

चार सौ किलोमीटर की रेंज तक 3457 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक कर सकती है वार

दिल्ली। देश की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइस ब्रह्मोस ने टेस्ट की दूसरी स्टेज भी पार कर ली है। चेन्नई में नेवी के स्टील्थ डेस्ट्रॉयर जहाज आईएनएस से रविवार को इसे फायर किया गया, जिसमें अरब सागर में अपने टारगेट पर सटीक निशाना लगाया। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के मुताबिक यह मिसाइल ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना

तेजी से वार कर सकती है। इसकी स्पीड करीब 3457 किलोमीटर प्रति घंटे है।

यह 400 किलोमीटर तक की रेंज तक निशाना लगा सकती है। ब्रह्मोस मिसाइल को जमीन के अलावा जहाज और फाइटर जेट से भी फायर किया जा सकता है। मिसाइल के पहले एक्सटेंडेड वर्जन का परीक्षण 11 मार्च 2017 को किया गया था। भारत की ब्रह्मपुत्र नदी का ब्रह्म और रूस की मोस्का नदी को जोडक़र इस मिसाइस का नाम ब्रह्मोस रखा गया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.