बैंक वाली महिला बोली : अधिकारी के साथ सो जाओ, लोन तुरंत हो जाएगा

Share and Enjoy !

Shares

बैंक वाली महिला बोली : अधिकारी के साथ सो जाओ, लोन तुरंत हो जाएगा

हिसार। एक बैंक में लोन लेने पहुंची विधवा को कर्मचारियों ने यह कहकर वापस भेज दिया कि फिलहाल लोन देने की कोई स्कीम नहीं है। बाद में खुद को बैंक कर्मचारी बताकर महिला ने विधवा को फोन किया कि अधिकारी के साथ सो जाओ, लोन तुरंत हो जाएगा। पुलिस ने विधवा के बयान पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीडि़त विधवा महिला ने पुलिस को बताया कि वह जींद चौक पर स्थित सहकारी बैंक में लोन लेने के लिए गई थी। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि अभी लोन देने की कोई स्कीम नहीं है। जब कोई स्कीम होगी तो बता देंगे। ऐसा कहकर बैंक कर्मचारियों ने विधवा का मोबाइल नंबर लिखकर रख लिया। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि इसके बाद एक महिला बैंक कर्मी का उसके पास फोन आया और कहा कि बैंक अधिकारी से जिस्मानी संबंध बनाने पर लोन तुरंत हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं किया तो बैंक लोन नहीं मिलेगा।

बैंक कर्मी ने यहां तक कहा कि आज उसका घर खाली है और सीनियर आपका काम कर देगा। अगर खुद नहीं आ सकती तो किसी और लडक़ी को भेज दो। महिला की शिकायत मिलते ही जिला पुलिस हरकत में आई और देर शाम को महिला के बयान पर महिला बैंक कर्मी व पुरुष बैंक अधिकारी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में जांच की जा रही है।

पीडि़त महिला को न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस मामले में पूरी संवेदनशीलता से जांच कर रही है। उधर, बैंक मैनेजर ने कहा कि उनके बैंक लोन से संबंधित कोई फाइल पेंडिंग नहीं है। ऐसा कोई मामला भी उनके संज्ञान में नहीं आया है। बैंक में लोन की फाइल आते ही नियमानुसार कार्रवाई होती है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.