बाउंसर का मर्डर कर फरार हुआ गैंगस्टर, फेसबुक पर ली जिम्मेदारी

Share and Enjoy !

Shares

बाउंसर का मर्डर कर फरार हुआ गैंगस्टर, फेसबुक पर ली जिम्मेदारी

अमृतसर। वीरवार की देर रात काम से घर लौट रहे बाउंसर जगरूप सिंह उर्फ जग्गा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

शुक्रवार की सुबह गैंगस्टर प्रीत सेखों ने खुद फेसबुक पर इस वारदात की जिम्मेदारी ली। उसने लिखा है, जग्गे दा कम्म असी कड्ढेया ते बाकी एंटी वी तैयार रैहण। मामला ध्यान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जग्गा यूरोपियन नाइट क्लब में काम करता था और वीरवार देर रात जब वह घर वापस लौटने लगा तो कुछ युवकों ने घेरकर उसे गोलियां मार दी। जग्गा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच–पड़ताल शुरू कर दी, इसी बीच गैंगस्टर प्रीत सेखों के फेसबुक पेज पर इस वारदात को कबूले जाने की बात सामने आई।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.