बड़ौदा की गुरूकुल यज्ञशाला में चेयरमैन संदीप गर्ग ने हवन यज्ञ में डाली आहूतियां

Share and Enjoy !

Shares

(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र। निकटवर्ती गांव बड़ौदा में स्थित गुरूकुल यज्ञशाला में गुरूवार को स्टालवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप गर्ग द्वारा हवन में आहूतियां डाली गई। यज्ञशाला के आचार्य संदीपन ने कहा कि हर व्यक्ति को प्रतिदिन एक छोटा सा ही सही लेकिन अपने संस्थान पर एक हवन यज्ञ अवश्य करना चाहिए। जिससे कि पूरा वातावरण शुद्व हो जाता है और घर व संस्थान में सुख-शांति का वास होता है। उन्होंने कहा कि समाज हित के लिए स्टालवार्ट फाउंडेशन व फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप गर्ग बहुत ही कार्यो में लगे हुए हैं। जिसको लेकर आज लाडवा हल्के की जनता बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों को मात्र पांच रूपए में भरपेट भोजन करवाया जा रहा है। वहीं स्टालवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप गर्ग ने हवन में आहुतियां डाली और कहा कि यज्ञशाला में जिस प्रकार से हवन यज्ञ करवाया गया है उससे मन को शांति प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल में पढऩे वाले छोटे-छोटे बच्चों द्वारा जिस प्रकार मंत्रों का उच्चारण किया गया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। हवन यज्ञ के बाद सभी बच्चों व आए हुए गणमान्य व्यक्तियों को प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर पंकज बंसल, सुरेन्द्र गुप्ता, सोनू, राकेश आदि मौजूद थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.