फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर चढ़ा ट्राला, 15 की मौत

Share and Enjoy !

Shares

फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर चढ़ा ट्राला, 15 की मौत

लुधियाना (राजकुमार साथी)। गुजरात में सूरत के कोसांबा इलाके में एक ट्राला ट्रक की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार मरने वाले सभी लोग मजदूर थे और वे राजस्थान के रहने वाले बताये जा रहे हैं। ये सभी मजदूर सडक़ किनारे फुटपाथ पर सो रहे थे कि तभी एक ट्रक ने इन्हें बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में कुछ मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सूरत के स्मीमेर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे का शिकार हुए बांसवाड़ा ( राजस्थान) के मजदूरों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राजस्थान सरकार की ओर से मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा और सीएम राहत कोष से घायल लोगों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी सूरत में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 दिए जाने की घोषणा की गई है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.