फिर दिखा सिद्धू का पुराना रूप, कहा : केंद्र के काले कानूनों के मुंह पर कैप्टन ने मारा थप्पड़

Share and Enjoy !

Shares

फिर दिखा सिद्धू का पुराना रूप, कहा : केंद्र के काले कानूनों के मुंह पर कैप्टन ने मारा थप्पड़

चंडीगढ़ (राजकुमार साथी)। सदन में बिलों पर बहस के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू फिर से पुराने रूप में नजर आए। सीएम के 24 मिनट बोलने के बाद स्पीकर ने सिद्धू को बोलने का मौका दिया। अपने 13 मिनटों के संबोधन में वे सरकार के खिलाफ कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि कैप्टन का फैसला केंद्र के काले कानूनों के मुंह पर थप्पड़ है और इसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देगी। कुछ दिन पहले तक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बोलने वाले पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री के हक में नारा लगाते नजर आए। जैसे ही सिद्धू विधानसभा में संबोधन के लिए खड़े हुए तो सभी मंत्रियों और विधायकों की नजरें सिद्धू पर जा टिकीं और जैसे ही सिद्धू ने मुख्यमंत्री के फैसले को केंद्रीय कानूनों के मुंह पर थप्पड़ बताया तो विधानसभा अंदर मौजूद मंत्रियों और विधायकों ने मेज थपथपा कर समर्थन किया। इससे सिद्धू में जोश भर गया। सिद्दू ने कहा कि विधानसभा सदन का फैसला सही है। यह कैप्टन अमरिंदर सिंह ही कर सकते हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.