प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने कर दी पति की हत्या

Share and Enjoy !

Shares

प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने कर दी पति की हत्या

लुधियाना (राजकुमार साथी)। इश्क में अंधी हुई महिला ने अपने प्रेमी व उसके साथी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और उसका शव नीलो नहर में बहा दिया। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया के गांव दुगरी निवासी मलकीत सिंह ने पुलिस को बताया था कि गांव ताजपुर में रहने वाला उनका 42 वर्षीय भतीजा लखबीर सिंह  खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके परिवार में उसकी पत्नी व एक बेटा है। नौ  दिसंबर को लखबीर सिंह ने उन्हें फोन करके बताया कि वह अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर से बहुत परेशान है।

गुरप्रीत कौर के गुरदीप सिंह के साथ अवैध संबंध है। वह लगातार उसे धमकियां दे रहे हैं। 12 दिसंबर को गुरप्रीत कौर ने उन्हें फोन करके बताया कि लखबीर सिंह घर में बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया है। उसकी बहुत तलाश की गई, मगर वह कहीं नहीं मिला। मलकीत सिंह ने गांव में पहुंचकर अपने स्तर पर छानबीन की तो लखबीर सिंह के दोस्त संदीप सिंह ने बताया के 10-11 दिसंबर की रात उसने देखा था कि गुरप्रीत कौर व गुरदीप सिंह किसी व्यक्ति को इनोवा कार में अपने साथ कहीं ले जा रहे हैं। इसलिए उन्हें पूरा यकीन है कि गुरप्रीत कौर ने अपने साथियों के साथ मिलकर लखबीर सिंह की हत्या करके उसकी लाश खुर्द–बुर्द कर दी है। इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने कबूल किया है कि उन्होंने लखबीर सिंह के सिर पर डंडे मार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके शव को नीलों नहर में बहा दिया। शव को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.