प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पहले हुई पिटाई, फिर बजी शहनाई

Share and Enjoy !

Shares

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पहले हुई पिटाई, फिर बजी शहनाई

लखनऊ। रामपुर जिले में आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी की रातभर धुनाई हुई। दिन निकलते ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही गांव वालों ने मध्यस्था कर प्रेमी–प्रेमिका की शादी करा दी। मामला अजीम नगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। रामपुर जिले के स्वार निवासी युवक का अजीम नगर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती के साथ प्रेम संबंध था।

प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने आया करता था। गुरुवार की आधी रात 12 बजे प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों को कुछ आहट हुई तो वे सतर्क हो गए। इससे पहले प्रेमी कुछ समझ पाता परिजनों ने उसे कमरे में ही पकड़ लिया और प्रेमी की धुनाई कर दी।

युवक को कमरे में बंद करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को थाने ले आई। गांव के सम्मानित लोगों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों परिवारों को मनाकर प्रेमी–प्रेमिका की विधिवत तरीके से शादी करा दी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.