प्रापर्टी विवाद सुलझाने के नाम पर विधायक पर लगाया रेप करने का आरोप

Share and Enjoy !

Shares

प्रापर्टी विवाद सुलझाने के नाम पर विधायक पर लगाया रेप करने का आरोप

लुधियाना (राजकुमार साथी)। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक ईश्वर नगर इलाके में रहने वाली विधवा महिला ने आरोप लगाया कि प्रापर्टी विवाद सुलझाने के नाम पर एक विधायक ने उसके साथ कई बार रेप किया है। महिला ने पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल को इस बाबत लिखित शिकायत दी है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। वह अपने दो बेटों के साथ रहती थी। उसके मकान की खरीद को लेकर प्रापर्टी डीलर के साथ चल रहे विवाद में हस्तक्षेप करने के लिए वह विधायक के संपर्क में आई।

विधायक के कहने पर उसने वह मकान प्रापर्टी डीलर को दे दिया। डीलर ने उसे आधे ही पैसे दिए। इस बाबत वह विधायक के पास गई तो उसने उसे अपने निजी कार्यालय में बुला लिया। वहा पर उसने उसके साथ उसकी जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि उस विधायक के इस कृत्य में उसके भाई, प्रापर्टी डीलर, एक भाभी नाम की महिला और पार्टी की वार्ड प्रधान महिला भी शामिल थी। विधायक ने उसे कई बार अपने आफिस और भाभी के मकान में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने इस बात की भी आशंका जताई है कि इस शिकायत करने के बाद उसकी व उसके बच्चों की हत्या कराई जा सकती है। क्योंकि विधायक ने ऐसी धमकी भी दी है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक पुलिस कमिश्नर ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.