प्रदेश प्रधान पर हमले के खिलाफ भाजपा का चंडीगढ़ में धरना

Share and Enjoy !

Shares

प्रदेश प्रधान पर हमले के खिलाफ भाजपा का चंडीगढ़ में धरना

चंडीगढ़। जालंधर से पठानकोट लौटते समय प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा पर हमला होने के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में धरना दिया। पहले तो उन्होंने अपने दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया और बाद में कांग्रेस भवन की तरफ चल दिए। भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष अरूण सूद ने कहा कि कांग्रेस हमें डरा–धमकाकर रोकना चाहती है।

बताते चलें कि सोमवार को किसानों ने अश्वनी शर्मा का काफिले को घेरा था। इसके बाद ही उन पर हमला हुआ। इसकी रिपोर्ट थाना दसूहा में लिखवाई गई है। किसानों ने सुबह 11 से शाम 6 बजे तक उन्हें बंधक बनाए रखा था। भाजपा का आरोप है कि यह हमला कांग्रेस ने कराया है। उधर,चौलांग टोल पर 8 दिन से धरना लगाए बैठे दोआबा किसान कमेटी के पंजाब प्रधान जंगवीर सिंह चौहान का कहना है कि– भाजपाइयों ने किसानों को ललकारा था, हमला किसानों ने नहीं बल्कि भाजपा वालों का ही काम है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.