पूर्व सरपंच ने लगाया घपले का आरोप, डीएफएसओ बोले : जांच कराएंगे

Share and Enjoy !

Shares

पूर्व सरपंच ने लगाया घपले का आरोप, डीएफएसओ बोले : जांच कराएंगे


जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। गहरी मंडी के पूर्व सरपंच व समाज सेवक मनजिंदर सिंह भीरी ने कहा कि उन्हें शक है कि गरीब कल्याण अन्न योजना के गेहूं और काला चना वितरण के दौरान जंडियाला गुरू, अजनाला, वेरका, मजीठा, तरसिक्का व मेहता इत्यादि केंद्रों पर काफी घपला हुआ है। इस बाबत उन्होंने विभाग के अधिकारियों को शिकायतें भी दीं, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग के इंस्पेक्टरों के खिलाफ दी गई शिकायतें ठंडे बस्ते में डाल दी गई हैं।

विभागीय अधिकारियों की इस मामले में चुप्पी भी काफी सवाल खड़े करती है। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग की डीएफएसओ जसकौर ने कहा कि उन्हें इस संबंध में फिलहाल कोई भी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद निष्पक्ष जांच करके संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.