पुलिस चौकी में रेप, हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Share and Enjoy !

Shares

पुलिस चौकी में रेप, हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

लुधियाना (राजकुमार साथी)। मुंडियां चौकी में महिला से रेप करने के मामले में पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल के आदेश पर आरोपी हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह और होमगार्ड जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। सीपी राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।  एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां की जांच रिपोर्ट आने के बाद मुंडियां खुर्द की टिब्बा कालोनी के रहने वाले मेवा सिंह, उसकी पत्नी पम्मी, बेटी पूजा, बेटा बिंदा, परमजीत कालोनी के रहने वाली ममता के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। मोगा कालोनी के न्यू सुंदर नगर में रहने वाली एक महिला ने बताया था कि पांच दिसंबर रात को उसके पति से मिलने के लिए उनका दोस्त आया था। इसी दौरान दोस्त की पत्नी व रिश्तेदार भी वहां आ गए और उन्होंने आरोप लगाया कि उसके और पति के दोस्त के बीच अवैध संबंध हैं। उन्होंने उससे मारपीट कर कपड़े तक फाड़ दिए और वीडियो बना ली। इसके बाद देर रात उसे नग्न हालत में ही थाना जमालपुर के अंर्तगत आती मुंडियां चौकी ले जाया गया। वहां पुलिस ने उससे, उसके पति तथा पति के दोस्त के साथ मारपीट की। रात डेढ़ बजे हवलदार राकेश कुमार ने उससे दुष्कर्म किया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.