परिवार समेत लुधियाना आए सिद्धू, बंद रखी जुबान

Share and Enjoy !

Shares

परिवार समेत लुधियाना आए सिद्धू, बंद रखी जुबान

लुधियाना। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक दिन पहले परिवार समेत निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने लुधियाना पहुंचे थे। भनक लगते ही मीडिया वाले भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए, मगर सिद्धू ने मीडिया से दूरी बनाते हुए अपनी जुबान बंद ही रखी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ तलखी बढऩे पर लंबे समय से चुप्पी साधे बैठे सिद्धू, हरीश रावत के पंजाब कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद फिर से सक्रिय हो गए हैं। विधानसभा में खेती बिलों पर प्रस्ताव के दौरान पंजाब के सीएम की सराहना करते हुए उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह से खट्टास खत्म होने के संकेत भी दिए थे। इसके बाद उनके दोबारा मंत्री मंडल में शामिल होने के क्यास भी लगने लगे हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.