पटाखे चलावने से रोका तो पड़ोसियों कर दिया चाकू से हमला

Share and Enjoy !

Shares

पटाखे चलावने से रोका तो पड़ोसियों कर दिया चाकू से हमला

लुधियाना (राजकुमार साथी)। किरपाल नगर इलाके में कपड़ा फैक्टरी के बाहर पटाखे चला रहे पड़ोसियों को रोकना फैक्टरी मुलाजिम मोनू को महंगा पड़ गया। पटाखा चला रहे पड़ोसियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मगर हालत गंभीर होने पर उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में दाखिल मोनू ने बताया कि वह किरपाल नगर इलाके में कपड़े की फैक्ट्री में पेंटिंग का काम करता है। दीपावली की रात फैक्ट्री के साथ लगते पड़ोसी फैक्ट्री के बाहर पटाखे चला रहे थे। उसने पड़ोसियों को पटाखे चलाने से रोका। गुस्साए पड़ोसी घर के अंदर से चाकू लेकर आए और उसके पेट में घोंप दिया।

इससे उसके पेट की आंतडिय़ां बाहर निकल गई और वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गया। फैक्ट्री मालिक ने अपनी गाड़ी से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे सीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर बस्ती जोधेवाल थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.