पंजाब समेत कई राज्यों में लगा नाइट कर्फ्यू

Share and Enjoy !

Shares

लुधियाना (राजकुमार साथी)। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पंजाब के अलावा कई राज्यों में नाइट क्फर्यू लागू हो गया है। पंजाब में एक बार फिर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद, नागपुर, परभणी और पुणे में भी फिर से लॉकडाउन लगाया गया है। औरंगाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वीकेंड पर पूरी तरह लॉकडाउन लगाया दिया गया है। नागपुर में 15 से 21 मार्च के बीच लाकडाउन लागू रहेगा। पंजाब में भी कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में एक बार फिर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। 13 मार्च से ये आदेश लागू हो गया है। इस दौरान 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों बंद रहेंगे। दूसरी तरफ लुधियाना, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब सहित आठ जिलों में नाइट क्फर्यू लगाया गया है। जो रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.