पंजाब में विधानसभा चुनाव स्टेट आइकन होंगे सोनू सूद

Share and Enjoy !

Shares

पंजाब में विधानसभा चुनाव स्टेट आइकन होंगे सोनू सूद

चंडीगढ़। सामाजिक कामों को लेकर खासे चर्चा में आए फिल्म स्टार सोनू सूद को भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए स्टेट आइकन नियुक्त किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने बताया कि सोनू सूद को स्टेट आइकन नियुक्त करने के लिए पंजाब मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय द्वारा भारतीय चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसको मंज़ूरी मिल गई है।

चुनाव कार्यालय पंजाब राज्य में सोनू सूद के साथ मिलकर लोगों में चुनाव प्रक्रिया संबंधी जागरूकता पैदा होगी और एथीकल वोटिंग संबंधी ज़्यादा प्रचार किया जाएगा। मोगा जिले से संबंध रखने वाले सोनू सूद ने हिंदी, तामिल, तेलुगू, कन्नड, और पंजाबी समेत कई भारतीय भाषाओं में बनी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.