पंचतत्व में विलीन हुए सतपाल गोसाईं, अंतिम दर्शन को पहुंचे बीजेपी के पंजाब प्रधान

Share and Enjoy !

Shares

पंचतत्व में विलीन हुए सतपाल गोसाईं, अंतिम दर्शन को पहुंचे बीजेपी के पंजाब प्रधान

लुधियाना (राजकुमार साथी)। राज्य के पूर्व सेहत मंत्री व विधानसभा के दो बार डिप्टी स्पीकर रह चुके वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल गोसाई शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। गोशाला स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले उनके अंतिम दर्शनों के लिए भाजपा के पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा, महासचिव जीवन गुप्ता, प्रवक्ता अनिल सरीन व अन्य नेता पहुंचे।

उनकी शव यात्रा गोशाला श्मशान घाट के लिए रवाना हुई औरचार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक दिसंबर में सीएमसी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनके पोते अमित गोसाईं के विदेश में होने के कारण उनका अंतिम संस्कार तीन दिन के लिए टाल दिया था। वीरवार की देर रात अमित गोसाईं लुधियाना पहुंचे थे। सतपाल गोसाईं भाजपा के तेज तर्रार नेता रहे हैं और लोकहित के लिए वह हमेशा सरकार और प्रशासन के खिलाफ लड़ते रहते थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.