नीतीश ने छोड़ी कुर्सी, रामचंद्र प्रसाद सिंह बने नए जदयू के नए अध्यक्ष

Share and Enjoy !

Shares

नीतीश ने छोड़ी कुर्सी, रामचंद्र प्रसाद सिंह बने नए जदयू के नए अध्यक्ष

पटना। दो दिन तक चली जदयू की कार्यकारिणी मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष की कुर्सी रामचंद्र प्रसाद सिंह को सौंप दी है। नीतीश ने खुद ही उनके नाम का ऐलान किया। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह के केंद्र में मंत्री बनने का रास्ता भी बंद हो गया। अब ललन सिंह और संतोष कुशवाहा केंद्र में मंत्री बन सकते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पश्चिम बंगाल के प्रभारी गुलाम रसूल बलियावी बंगाल चुनाव को लेकर चर्चा करते दिखे। बलियावी के साथ पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार दास नजर आए। बंगाल चुनाव को भी जदयू काफी अहम मान कर चल रही है। इससे पहले शनिवार को शुरु हुई बैठक में पार्टी के 25 नेताओं ने हिस्सा लिया था। बैठक में जाने से पहले केसी त्यागी के बयान पर भाजपा व जदयू के बीच तलिख्यां बढ़ी हुई दिखी। त्यागी ने कहा था कि अरुणाचल में भाजपा ने जो किया, वो अमित्रतापूर्ण व्यवहार है। त्यागी रे बयान पर भाजपा के प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि जदयू को अपने विधायकों को कंट्रोल में रखना चाहिए, वे हम पर बेवजह दोष मढ़ रहे हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.