निहंग ने तोड़ा सिविल अस्पताल की इमरजेंसी का शीशा

Share and Enjoy !

Shares

निहंग ने तोड़ा सिविल अस्पताल की इमरजेंसी का शीशा

काफी देर इंतजार करने के बाद भी मरीज का इलाज नहीं होने से हुआ था खफा

लुधियाना (राजकुमार साथी)। काफी देर इंतजार करने के बावजूद जब मरीज का इलाज शुरू नहीं किया गया तो उसे लाने वाले निहंग सिंह ने खफा होकर इमरजेंसी का शीशा तोड़ दिया। जिससे वहां दहशत का माहौल कायम हो गया। बाद में वह अपने मरीज को वहां से लेकर चला गया।

बताया जा रहा है कि निहंग सिंह अशोक कुमार नामक मरीज को लेकर आया था। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। काफी देर तक जब डॉक्टर या स्टाफ से उस मरीज को अटेंड नहीं किया तो निहंग सिंह खफा हो गया और उसने इमरजेंसी के गेट का शीशा तोड़ दिया। शीशा टूटते ही वहां दहशत का माहौल बन गया।

निहंग सिंह का आरोप था कि उसके मरीज को चेक तक नहीं किया गया। उधर, स्टाफ का कहना था कि वे लोग इमरजेंसी वाले मरीजों को अटेंड कर रहे थे। इसी वजह से कुछ समय लग गया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.