नहीं रहे तरुण गोगोई, 16 साल रहे असम के सीएम, 6 बार एमपी

Share and Enjoy !

Shares

नहीं रहे तरुण गोगोई, 16 साल रहे असम के सीएम, 6 बार एमपी

गुवाहाटी। असम के 15 साल तक सीएम रहे और 6 बार एमपी रहे तरुण गोगोई का सोमवार की शाम निधन हो गया। राज्य के सेहत मंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने इस संबंध में जानकारी शेयर की। तरुण गोगोई का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए शंकरदेव कलाक्षेत्र में रखा गया है। कोरोना से संक्रमित होने के कारण 84 साल के तरूण गोगोई का इलाज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी तरुण गोगोई की खराब सेहत के कारण डिब्रूगढ़ के सभी कार्यक्रम रद कर गुवाहाटी लौट आए थे। उन्होंने गुवाहाटी के जीएमसीएच अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किया। सोमवार की सुबह 

जीएमसीएच के अधीक्षक अभिजीत सरमा ने बताया था कि सर (गोगोई) की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति बहुत नाजुक है और डॉक्टर बेहतर प्रयास कर रहे हैं। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विस्व सरमा, तरुण  गोगोई के बेटे गौरव के साथ जीएमसीएच में ही मौजूद रहे थे। उनके बेटे और सांसद गौरव गोगोई ने 21 नवंबर को ट्विटर के जरिए बताया था कि पिता के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। असम के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके गोगोई को दो नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगडऩे पर उन्हें शनिवार रात वेंटिलेटर पर रखा गया था। गोगोई 25 अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.