नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Share and Enjoy !

Shares

नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। नगर कौंसिल जंडियाला गुरू के प्रधान रहे राजकुमार मल्होत्रा को छह साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन पर अकाली दल के साथ सांठगांठ करने का आरोप है।

हलका विधायक सुखविंदर सिंह डैनी ने यह जानकारी दी। विधायक ने बताया कि पार्टी को सूचना मिली थी कि नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हो रही गतिविधियों में शामिल होते आ रहे हैं। वे अकाली दल के साथ सांठगांठ करके पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। पार्टी वर्करों ने कई बार इसकी शिकायत क। इन पर कार्रवाई करते हुए राजकुमार मल्होत्रा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। विधायक के साथ उनके चाचा दर्शन सिंह, निर्मल सिह लाहौरिया, रिंकू, राणा जंड, संजीव कुमार लवली व हैंपी कौंसलर भी मौजूद थे। उधर,इस संबंध में पूछने पर राजकुमार मल्होत्रा ने कहा कि पार्टी क ओर से ऐसी कोई कार्रवाई होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.